Post Office KVP Yojana: इतने सालो में दुगुना होगा आपका पैसा, 5 लाख के बनेंगे 10 लाख रूपए जाने कैलकुलेशन

Post Office KVP Yojana: अगर आप बिना किसी जोखिम के पैसा दुगुना करना चाहते है तो पोस्ट ऑफिस की KVP स्कीम में निवेश कर सकते है। पोस्ट ऑफिस द्वारा अपने निवेशको के लिए कई बचत योजनाए चलाई जाती है। आज हम आपको बताने वाले है किसान विकास पत्र योजना के बारे में। जिसमे निवेश कर आप अपना पैसा दुगुना कर सकते है।

Post Office KVP Yojana

वैसे तो मार्केट में निवेश के कई साधन है लेकिन सही जगह निवेश करने के लिए सही दिशा निर्देश की जरूरी होता है। पोस्ट ऑफिस केवीपी योजना में देश का कोई भी नागरिक खाता खुलवाकर निवेश कर सकता है। इस KVP स्कीम में एक फायदा यह भी है कि आपको निवेश पर चक्रवृद्धि के आधार पर ब्याज मिलता है। देशभर में करीब 1.5 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस शाखाओं में किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) में निवेश की सुविधा उपलब्ध है।

इतने समय में दुगुना होगा पैसा

जैसे की किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra) में पोस्ट ऑफिस की तरफ से 2023 में 7.2% ब्याज दर दिया जा रहा था, लेकिन अब इसे बढाकर 7.5% कर दिया गया है। इस हिसाब से 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने में ही डबल हो जाएगा। अगर आप आज की तारीख में इस स्कीम में 1 लाख रूपए जमा करते है तो 115 महीने बाद आपको मैच्योरिटी पर 2 लाख रूपए मिलेंगे।

इसे भी जरूर देखें: Post Office PPF Plan: सिर्फ ₹25,000 जमा करने पर मिलेंगे ₹6,78,035 का रिटर्न इतने साल बाद

Post Office PPF Plan: सिर्फ ₹25,000 जमा करने पर मिलेंगे ₹6,78,035 का रिटर्न इतने साल बाद

नाबालिग भी कर सकते हैं इन्वेस्टमेंट

केवीपी बचत योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम 1000 रुपये लगते हैं। हालांकि इसमें निवेश की मैक्सिमम लिमिट नहीं है। कोई भी 10 साल से ज्यादा उम्र का नाबालिग भी KVP अकाउंट खुलवा सकता है और निवेश कर सकता है। आप व्यक्तिगत तौर पर खुद भी अकाउंट खोल सकते हैं. दो वयस्क मिलकर भी ज्वाइंट खाता खोल सकते हैं।

5 लाख के कैसे बनेंगे 10 लाख रूपए

पोस्ट ऑफिस की और से इस योजना में 7.5 प्रतिशत ब्याज दर दी जा रही है। ऐसी में अगर आज आप इस स्कीम में 5 लाख का निवेश करते हैं तो आपको अगले 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में 10 लाख रुपये वापस मिलेंगे। यानी कि केवल ब्याज से आपकी 5 लाख रुपये की कमाई होगी। अगर आप योजना (Kisan Vikas Patra) में एकमुश्त 4 लाख डालते हैं तो आपको 115 महीने में 8 लाख वापस मिल जाएंगे।

कब अकाउंट को बंद भी कर सकते हैं

किसान विकास पत्र स्कीम में अगर अपने निवेश किया है और मेच्योरिटी से पहले खाता बंद करना चाहते है तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस की और से कुछ नियम तय किये गए है। इस केवीपी (Kisan Vikas Patra) स्कीम में खाता खुलवाने की तारीख से 30 महीने यानी ढाई साल के बाद इसे एन कैश किया जा सकता है। साथ ही इसमें मिलने वाले अन्य लाभ की बात करे तो इसमें आपको निवेश पर आपको टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत इनकम टैक्स बेनिफिट मिलता है।

इसे भी जरूर देखें: Post Office FD Yojana: ₹50,000 रूपए का करे निवेश केवल ब्याज से मिलेगा 7.1% का रिटर्न

Post Office FD Yojana: ₹50,000 रूपए का करे निवेश केवल ब्याज से मिलेगा 7.1% का रिटर्न