LIC Jeevan Pragati Plan: सालाना 72 हजार जमा करने पर मिलेंगे इतने साल बाद 28 लाख रुपये

LIC Jeevan Pragati Plan: दोस्तों, आज हम बात करने वाले है देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के बारे में। जो अपने निवेशको के लिए काफी अच्छे अच्छे रिटर्न प्लान लेकर आती है। एलआईसी की और से बच्‍चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए पॉलिसी उपलब्ध है। अगर आप भी अपने लिए Lifetime Security चाहते है तो एक पॉलिसी जरूर करवा ले।

LIC Jeevan Pragati Plan

LIC का जीवन प्रगति प्लान भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह एक ऐसी पॉलिसी है जिसमे आप थोड़ी थोड़ी रकम जमा कर अच्छा फंड जमा कर सकते है। इसके अलावा आपको रिस्क कवर भी मिलता है। रिटर्न की बात करे तो अगर आप हर रोज 200 रुपये की बचत करते है तो कुछ ही सालों में 28 लाख रुपये पा सकते है। आइये जानते है इस कैलकुलेशन और प्लान के बारे में….

ये लोग ले सकते है Jeevan Pragati Policy

अगर आप भी इस एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी को लेने के बारे में सोच रहे है तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें निवेश करने पर आपको काफी लाभ मिल सकते है। यह एक ऐसा प्लान है जिसमे केवल 200 रूपए की बचत करके आप 28 लाख की राशि जमा कर सकते है। साथ ही इसमें निवेश करने के लिए कुछ जरूरी योग्यता है, जिसमे आपकी आयु कम से कम 12 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। इसके अलावा कोई और नागरिक इसका (LIC Jeevan Pragati Plan) लाभ नहीं ले सकता है।

इसे भी जरूर देखें: SBI FD Scheme: 5 साल बाद मिलेंगे ₹8,28,252 रूपये सिर्फ इतने रूपये जमा करने पर

SBI FD Scheme: 5 साल बाद मिलेंगे ₹8,28,252 रूपये सिर्फ इतने रूपये जमा करने पर

ऐसे जमा कर सकते है 28 लाख का फंड

भारतीय जीवन बीमा निगम के बारे में तो आप जानते ही है, जो अपने निवेशकों को अच्छे रिटर्न के साथ साथ रिस्क कवर भी देती है। अगर इस जीवन प्रगति पॉलिसी पर मिलने वाले फंड के कैलकुलेशन के बारे में जाने तो आपको रोजाना 200 रूपए का निवेश करना होगा।

ऐसे में एक महीने में आपका निवेश 6000 रूपए हो जाता है, ठीक ऐसे ही एक साल में 72,000 रूपए जमा होते है। और यह निवेश आपको 20 साल तक जारी रखना होगा और आपका निवेश 20 साल में 14,40,000 रुपये हो जाता है। वहीं सभी फायदे को जोड़ दिया जाए तो यह अमाउंट (LIC Jeevan Pragati Plan) 28 लाख रुपये होगा।

इतना मिलेगा रिस्क कवर

LIC के का जीवन प्रगति प्लान की बात करे तो यह एक गैर-लिंक्ड, लाभकारी और सीमित प्रीमियम पॉलिसी है, जिसमें पॉलिसीधारक को जीवन बीमा सुरक्षा और धन संचय का अवसर मिलता है। इस प्लान की खास बात है कि यह नियमित अंतराल पर स्वचालित रूप से सम एश्योर्ड को बढ़ाती है, जिससे पॉलिसीधारक को समय के साथ ज्यादा सेफ्टी मिलती है।

इसे भी जरूर देखें: LIC Jeevan Akshay Policy: हर महीने मिलेगी 12 हजार पेंशन जमा करना होगा सिर्फ इतना पैसा

LIC Jeevan Akshay Policy: हर महीने मिलेगी 12 हजार पेंशन जमा करना होगा सिर्फ इतना पैसा

पॉलिसी के दौरान 5 वर्षों के अंतराल पर सम एश्योर्ड बढ़ता है। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में, नॉमिनी को मृत्यु लाभ मिलता है। और यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी की अवधि तक जीवित रहता हैं, तो उन्हें सम एश्योर्ड और बोनस मिलता है। सबसे खास बात है कि आप Jeevan Pragati Plan पर लोन लेने की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी कर सकते हैं।