Kisan Vikas Patra Yojana: इस योजना में पैसा होगा डबल, 100% गारंटी के साथ

Kisan Vikas Patra Yojana: अगर आप चाहते है कि जल्दी ही आपका पैसा दुगुना हो जाये, तो भरोसा कीजिये पोस्ट ऑफिस की यह योजना आपके लिए ही है। पोस्ट ऑफिस द्वारा शुरू की गयी किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra Yojana) में निवेश करने पर आपका पैसा दुगुना हो सकता है।

Kisan Vikas Patra Yojana

इसमें निवेश करने पर आपका पैसा सुरक्षित भी रहेगा और समय पर आपको दुगुना रिटर्न भी दिया जाएगा। लागु करते समय इस योजना को केवल किसानो के लिए शुरू किया गया था लेकिन अब इस केवीपी योजना के सभी नागरिक अपना पैसा निवेश कर सकते है।

अगर आप इन दिनों सोच रहे है की अपने बचत के पैसा को कहा निवेश किया जाये, तो किसान विकास पत्र योजना को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। इस KVP स्कीम (Kisan Vikas Patra Yojana) पर सरकार की ओर से 7% से ज्यादा का ब्याज दिया जा रहा है।

इसे भी जरूर देखें: Post Office Scheme: महिलाओं को सिर्फ 2 साल पैसा जमा करने पर मिलेगा 2 लाख 20 हजार रूपये

Post Office Scheme: महिलाओं को सिर्फ 2 साल पैसा जमा करने पर मिलेगा 2 लाख 20 हजार रूपये

115 महीने में दुगुना हो जाएगा आपका पैसा

जैसे की आप जानते है बाजार में कई प्रकार की निवेश योजनाए चल रही है, ऐसी स्तिथि में हर कोई सोच में पढ़ गया है की पैसा कहा निवेश किया जाए। लेकिन आप केवल पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में ही निवेश करे। इस योजना में सरकार की तरफ से 7.5% ब्याज दर दी जा रही है।

इस योजना में निवेश आप कम से कम 1000 रूपए से शुरू कर सकते है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इसमें आप 50 हजार, 1 लाख और 2 लाख रूपए जमा कर सकते है। निवेश करने के 115 महीने यानि 9 साल 7 महीने बाद आपका पैसा दुगुना हो जाएगा।

जी हां आपने सही सुना पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 50 हजार जमा पर 1 लाख, 1 लाख जमा करने पर 2 लाख हो जाता है। 5 लाख जमा करने पर 10 लाख और 8 लाख जमा पर 16 लाख मिलता है।

इसे भी जरूर देखें: Sukanya Samriddhi Yojana: 20 हजार जमा पर मिलेंगे 9 लाख 23 हजार रूपये

Sukanya Samriddhi Yojana: 20 हजार जमा पर मिलेंगे 9 लाख 23 हजार रूपये

इतने समय में बंद कर सकते है खाता

50 हजार के 1 लाख, 1 लाख के 2 लाख रूपए और वहीं अगर आप इसमें 5 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे। किसान विकास पत्र योजना देश में लोगो को काफी पसंद आ रही है। अगर आप इतने समय (Kisan Vikas Patra Scheme) तक पैसा डबल होने का इंतजार नहीं कर सकते है। तो आप किसी गंभीर कारण से 2 साल 6 महीने बाद खाता बंद कर सकते है इसके लिए आपको कोई पेनल्टी नहीं देनी होगी।

पहले से ज्यादा मिल रहा ब्याज

पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पता चला है कि पहले किसान विकास पत्र योजना में पैसा डबल होने में 123 महीने का समय लगता था, जिसके बाद जनवरी 2023 में सरकार ने घटाकर 120 महीने कर दिया था और इसके कुछ महीने बाद निवेशकों को अधिक लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से अब केवल 115 महीने में ही आपका पैसा दुगुना हो जाएगा।

ऐसे खुलवा सकते हैं KVP खाता

किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra Yojana) में खाता खुलवाने के लिए भारत का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। आप चाहे हो 10 साल के बच्चे के लिए भी केवीपी स्कीम में निवेश कर सकते है। आपको बता दे किसान विकास पत्र स्कीम काफी लोकप्रिय स्कीम में से एक हैं, इसमें अकाउंट खुलवाना काफी आसान है।

इसके लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर संपर्क करना होगा। वहा जाने के बाद आवेदन फॉर्म ले, उसे ध्यान से भरे। अब आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेज अटैच कर अधिकारी के पास जमा कर दे। इसके बाद सभी जानकारी देखने के बाद आपका KVP खाता खुल जाएगा।