Post Office Yojana: इस योजना में 2 साल बाद मिलेंगे ₹2,32,044 रुपए

Post Office Yojana: महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, यह महिलाओ के लिए शुरू की गयी पोस्ट ऑफिस की एक खास स्कीम है। जिसमे देश में रहने वाली कोई भी महिला नागरिक निवेश कर सकती है।

इस योजना को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा महिलाओं एवं बेटियों के भविष्य को उज्जवल निर्माण के लिए शुरू किया गया है। यह एक प्रकार की बचत योजना है, जिसमे आप केवल 31 मार्च 2025 तक ही निवेश कर सकती है।

Post Office Yojana

देखा जाये तो पोस्ट ऑफिस की और से कई बचत योजनाए चलाई जाती है लेकिन महिलाओ के लिए शुरू की गयी यह एक महत्वपूर्ण योजना है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करने की इच्छा रखती है तो तुरंत ही आवेदन कर सकती है।

इसे भी जरूर देखें: Post Office RD Scheme: रोज ₹100 रूपये जमा करने पर मिलेंगे ₹2,14,097 का रिटर्न

Post Office RD Scheme: रोज ₹100 रूपये जमा करने पर मिलेंगे ₹2,14,097 का रिटर्न

ध्यान रहे इस योजना (Post Office MSSC) में निवेश करने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले है इसके लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।

₹1000 से खुलवा सकते है खाता

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (Post Office MSSC) में निवेश की बात की जाए तो आप केवल ₹1000 से भी निवेश शुरू कर सकती है। यह एक एफडी की तरह की काम करती है, जिसमे आपको एकमुश्त निवेश करना होता है फिर मैच्योरिटी पर ब्याज सहित पूरी रकम वापिस मिल जाती है।

अधिकतम निवेश के बारे में जानकारी दी जाये तो आप इस योजना में 2 लाख रूपए जमा कर सकती है। एक महिला एक से अधिक अकाउंट खुलवा सकती है, लेकिन इसके लिए दोनों खातो के बीच 6 महीने का अंतर होना चाहिए।

इसे भी जरूर देखें: Post Office Best Scheme: सिर्फ 2 साल में मिलेंगे 2 लाख 32 हजार रूपये इतना जमा करने पर

Post Office Best Scheme: सिर्फ 2 साल में मिलेंगे 2 लाख 32 हजार रूपये इतना जमा करने पर

ये महिलाये कर सकती है निवेश

पोस्ट ऑफिस MSSC स्कीम में निवेश करने के लिए कोई भी महिला अपना खाता खुलवा सकती है। 18 साल से कम उम्र की बालिकाओ के लिए उनके माता पिता इस अकाउंट को चला सकते है। इसे पास किसी भी पोस्ट ऑफिस (Post Office MSSC) या अधिकृत बैंकों में जाकर आवेदन कर सकती है।

एमएसएससी खाता खुलवाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और कलरफुल फोटो आदि की जरूरत पड़ेगी। साथ में आपको वह से फॉर्म-1 लेकर भरना होगा।

महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम (Post Office MSSC) में निवेश करने को लेकर कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है लेकिन 10 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाएं इसमें निवेश कर सकती है।

कितना पैसा मिलेगा?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अगर आप 50 हजार रूपए का निवेश करती है तो आपको इस जमा पर 7.5% ब्याज दर दी जाएगी। यहाँ जमा की जाने वाली रकम 2 सालों में मैच्योर होती है। तो इस हिसाब से आपको 2 साल बाद 8,011 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे। और दो साल बाद आपको कुल 58,011 रुपए मिलेंगे।

आगे बढ़ते हुए देखा जाये तो 1 लाख रूपए की निवेश राशि पर आपको 2 साल की मैच्योरिटी के बाद कुल 1,16,022 रुपए मिलेंगे। और जिसमे से केवल ब्याज से आपकी 16,022 रुपए की इनकम होगी।

इसके बाद अगर आप 2 लाख रूपए का निवेश करती है तो 2 साल की अवधि के बाद आपको कुल 2,32,044 रुपए मिलेंगे। इस तरह आप कम समय में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकती है।