Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस जो की देश के नागरिको के लिए कई तरह की स्माल सेविंग स्कीम्स चलाता है। यहाँ आपको सभी वर्ग के लोगो के लिए बचत योजनाएं मिल सकती है। इन दिनों महिलाओ के लिए चलाई जा रही पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम को काफी पॉपुलर हो रही है। यह एक ऐसी स्कीम है जिसमे आपको 2 साल के लिए अपना पैसा निवेश करना होता है।
Post Office Scheme
पोस्ट ऑफिस MSSC स्कीम में निवेश करने के लिए आप नजदीकी डाकघर में जाकर आवेदन कर सकती है। अगर आप इस योजना में निवेश करती है तो इसके लिए आपका महिला होना जरूरी है। क्युकी यह स्कीम केवल देश में रहने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गयी है। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना पर ब्याज दर (Post Office MSSC Interest Rate) समय-समय पर सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। यह दर अन्य बचत योजनाओं के मुकाबले आकर्षक होती है। आइये जानते है इस स्कीम के बारे में विस्तार से…
7.5 प्रतिशत मिल रहा है ब्याज
भारतीय डाकघर की इस योजना में मिलने वाली ब्याज दर सरकार तय करती है। अगर आप इस एमएसएससी स्कीम में निवेश करते है तो 2 साल की जमा अवधि पर आपको 7.5 फीसदी ब्याज दर दी जाने वाली है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (MSSC) महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है, जिसमें केवल महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं।
पोस्ट ऑफिस MSSC स्कीम में निवेश कैसे करें?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में निवेश करने के लिए आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकते है। जैसे की अगर आपने खाता खुलवा लिया इसके बाद अगर आप निवेश करते है तो कम से कम 1,000 रूपए से शुरू कर सकते है। और अधिक एक खाते में 2 लाख का निवेश कर सकते है। अगर आप इससे अधिक निवेश करना चाहते है तो दूसरा अकाउंट भी खुलवा सकते है, लेकिन दोनों खातो के बीच 6 महीने (Post Office MSSC Interest Rate) का अंतर होना चाहिए।
1.5 लाख के निवेश पर मिलेगा इतना ब्याज
वैसे आप जानते ही होंगे पोस्ट ऑफिस MSSC स्कीम में आप सालाना 7.5 की ब्याज दर के अनुसार रिटर्न प्राप्त कर सकते है। ऐसे में अगर कोई भी महिला 1,50,000 लाख रुपये का निवेश करती है और 2 साल पूरा होने के बाद महिला को पहले साल में ₹12,000 ब्याज के रूप में मिलेंगे। इसके साथ ही 2 साल की अवधि में मात्र 1,50,000 के निवेश पर आपको 24,033 रूपए का रिटर्न मिलेगा। यानी की 2 साल के बाद आपको कुल 1,74,033 रूपए का रिटर्न मिलेगा।
कौन कर सकता है निवेश
आज की इस महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में 10 साल से कम उम्र की लड़कियों का खाता खोल सकते हैं। जी हां, जो भी माता-पिता अपनी बच्ची के लिए अच्छा फंड इकठ्ठा करना चाहते है इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यहाँ निवेश करने पर आपको आयकर विभाग की धारा 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट (Post Office MSSC Interest Rate) भी मिलती है।
निवेश के दौरान किसी कारणवश अगर आपको पैसो की जरुरत पड़ती है तो पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार का सदस्य पैसे निकाल सकता है।
नमस्ते मेरा नाम शुभम यादव है। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव है। पिछले एक साल से इस वेबसाइट पर अपनी सेवा दे रहा हूँ। मैं सरकारी योजना से सम्बंधित जानकारी आसान भाषा में समझाता हूँ। लोगो को सही जानकारी पहुँचाना ही मेरा उद्देश्य है।