Post Office Scheme: सिर्फ 2 साल में मिलेंगे ₹1,16,022 रूपये सिर्फ इतना जमा पर

Post Office Scheme: देश में महिलाओं को अक्सर बचत करने के मामले में काफी बेहतर माना गया है। इसी के चलते महिलाओ की बचत को बढ़ावा देने के लिए सरकार के उनके लिए एक खास स्कीम शुरू की है। हम बात कर रहे है पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम के बारे में।

Post Office Scheme

इस योजना को मोदी सरकार ने 1 अप्रैल, 2023 को देश में रहने वाली महिलाओं के लिए शुरू किया है। MSSC स्कीम में केवल महिलाओं के नाम पर ही खाते खोले जा सकते हैं। माता-पिता भी अपनी बेटी के नाम पर इसमें निवेश कर सकते हैं। सरकारी स्कीम होने के नाते यह न सिर्फ पूरी तरह जोखिम मुक्त है, बल्कि इस पर बैंक एफडी की तुलना में अधिक ब्याज भी मिलता है।

इतने मिलता है ब्याज

पोस्ट ऑफिस महिला बचत प्रमाणपत्र योजना में मिलने वाली ब्याज दर सरकार के द्वारा तय की जाती है। और यह सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत तय की गयी है। देश में रहने वाली किसी भी महिला (MSSC Scheme 2024) को खाता खुलवाने पर यही ब्याज दर मिलने वाली है। दो साल की जमा अवधि में इस योजना में किया गया निवेश मैच्योर हो जाता है, जिसके बाद निवेशक को गारंटी रिटर्न भी मिलता है।

इसे भी जरूर देखें: Post Office Scheme: हर महीने मिलेंगे ₹20,000 रूपये पुरे 5 साल तक सिर्फ इतना जमा करने पर ?

Post Office Scheme: हर महीने मिलेंगे ₹20,000 रूपये पुरे 5 साल तक सिर्फ इतना जमा करने पर ?

1000 रुपए से खुलवा सकते है खाता

ऐसा जरूरी नहीं है कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में केवल महिलाएं ही निवेश कर सकती है। माता-पिता किसी नाबालिग बच्ची की ओर से भी द्वारा खाता खुलवा सकते है। खाते (MSSC Scheme 2024) पर मिलने वाला ब्याज जिसे तिमाही आधार पर जमा किया जाता है। इस एमएसएससी खाते में के आप कम से कम 1000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये तक सालाना निवेश कर सकते है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध है।

2 लाख के निवेश पर मिलेगा इतना ब्याज

अगर आप इस योजना (MSSC Scheme 2024) में एकमुश्त 2 लाख का निवेश करते है तो आपको तय ब्याज दर के अनुसार रिटर्न दिया जाएगा। और सालाना 7.5% ब्याज दर का लाभ दिया जाने वाला है। आइये इसे एक तालिका की मदद से समझते है।

जमा रुपए2 साल बाद रिटर्न
1,0001,160
2,0002,320
3,0003,481
5,0005,801
10,00011,606
20,00023,204
50,00058,011
1000001,16,022
2000002,32,044

समय से पहले निकाल सकते है पैसा

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में लोग अक्सर इसलिए निवेश करना पसंद करते है क्यूकी यहाँ आपका पैसा सुरक्षित रहता है। निवेश करने के बाद आपको किसी प्रकार की कोई चिंता करने की जरुरत नहीं होती है। अगर आप मैच्योरिटी से पहले अकाउंट बंद करना चाहते है तो इस स्कीम में यह सुविधा भी दी है। जिसके मुताबिक निवेश करने के 6 महीने के बाद आप खाता बंद कर सकते है।

इसे भी जरूर देखें: Post Office MIS Scheme: हर महीने मिलेंगे ₹5,550 रूपये सिर्फ इतना जमा करने पर

Post Office MIS Scheme: हर महीने मिलेंगे ₹5,550 रूपये सिर्फ इतना जमा करने पर

अगर कोई महिला इसमें निवेश करना चाहती है तो अपने नजदीक के किसी भी डाकघर में जाकर इसके (MSSC Scheme 2024) लिए आवेदन कर सकती है। बस आपको साथ में कुछ जरूरी दस्तावेज ले जाने होंगे। इसके अलावा आप बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से भी इसका लाभ ले सकती हैं।