Post Office MSSC Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ 2 साल में मिलेंगे 2.32 लाख रुपए

Post Office MSSC Scheme: देश की केंद्र सरकार नागरिक के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चलाती है। जिनका सञ्चालन पोस्ट ऑफिस के द्वारा किया जाता है। हाल ही में महिलाओ के लिए पोस्ट ऑफिस की और से महिला सम्मान बचत पत्र योजना लागु की गयी है। जिसमें केवल देश की महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं। सरकार महिलाओं को लखपति बनाने का बड़ा अच्छा मौका दे रही हैं।

Post Office MSSC Scheme

इस MSSC योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बचत के लिए प्रेरित करना और उन्हें सुरक्षित निवेश का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाएं कम से कम 1000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का निवेश कर सकती हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 2023 के बजट के दौरान की गयी थी। पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (Post Office MSSC Scheme) देश में रहने वाली महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक बचत विकल्प प्रदान करती है।

MSSC स्कीम पर मिलने वाला ब्याज

महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस स्कीम में आप 2 साल के लिए निवेश कर सकते है। जिस पर आपको प्रतिवर्ष 7.50 फ़ीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता हैं। इसके अलावा महिल सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के अंतर्गत महिलाएं और लड़कियां ही खाता खोल सकती हैं। हालांकि, माता-पिता द्वारा नाबालिक बच्ची का अकाउंट खुलवाया जा सकता हैं। निवेश करने के 1 साल बाद 40% तक पैसा निकाल सकते हैं। MSSC योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में आवेदन करना होगा।

इसे भी जरूर देखें: Post Office Scheme: सिर्फ 2 साल में मिलेंगे ₹2,32,000 रूपये, जनवरी ऑफर वाला स्कीम

Post Office Scheme: सिर्फ 2 साल में मिलेंगे ₹2,32,000 रूपये, जनवरी ऑफर वाला स्कीम

2 लाख के निवेश पर मिलेंगे 2.32 लाख रुपए

पोस्ट ऑफिस की और से चलाई जा रही इस योजना में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। जैसे की अगर आप 2 साल के लिए एकमुश्त 2 लाख का निवेश करते है तो इस पर 7.5% ब्याज दर दी जाती है। ऐसे में मैच्योरिटी (Post Office MSSC Scheme) पर आपको कुल ₹2,32,044 का रिटर्न मिलता है। ऐसे में केवल ब्याज से 2 साल में ₹32,044 की कमाई होगी। इस निवेश पर काफी अच्छी ब्याज दर दी जाती है, जो कि किसी बैंक की एफडी खाते पर मिलने वाली ब्याज दर से अधिक है।

प्री-मैच्योर क्लोज़र के नियम

वैसे तो एक बार निवेश करने के बाद महिला सामान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम से पैसे नहीं निकाल सकते है। लेकिन अगर आप खाता बंद करना चाहते है तो 6 महीने के अंदर अकाउंट बंद कर सकते है। अगर आप समय से पहले अकाउंट बंद करते हैं, तो आपको 7.5% के बदले 5.5% ब्याज मिलेगा।

इसके साथ ही एमएसएससी योजना (Post Office MSSC Scheme) में निवेश करने के लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के साथ साथ आपको बैंक में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज जैसे दस्तावेज ले जाने होंगे।

इसे भी जरूर देखें: Post Office Scheme: ₹50,000 रूपये जमा करने पर मिलेंगे ₹13,56,070 रूपये

Post Office Scheme: ₹50,000 रूपये जमा करने पर मिलेंगे ₹13,56,070 रूपये