LIC Jeevan Pragati Plan: रोजाना ₹200 रूपए के निवेश पर 28 लाख का रिटर्न, इन बातों का रखें ध्यान

LIC Jeevan Pragati Plan: देश में मौजूद बीमा कंपनियों में अधिकतर लोग भारतीय जीवन बीमा निगम में ही पॉलिसी लेना पसंद करते है। इन दिनों एलआईसी की जीवन प्रगति पॉलिसी काफी पॉपुलर हो रही है जिसमे रोजाना 200 रूपए की बचत कर आप 28 लाख की राशि जमा कर सकते है। साथ ही इसमें पॉलिसीधारक को जोखिम कवरेज भी मिलता है।

LIC Jeevan Pragati Plan

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सभी वर्ग के लोगो के लिए बीमा पॉलिसी लेकर आती है। यहाँ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए इन्वेस्टमेंट प्लान उपलब्ध है। एलआईसी के इस जीवन प्रगति प्लान में निवेश करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 12 वर्ष की होनी चाहिए। यह योजना (LIC Jeevan Pragati Plan) छोटी बचत और मजबूत रिटर्न देने वाली है।

ये लोग कर सकते है निवेश

आपको तो पता ही होगा सभी पॉलिसी के लिए LIC की और से उम्र निर्धारित की जाती है। ऐसे में एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी के लिए भी उम्र सीमा तय की गयी है। जीवन प्रगति प्लान लेने के लिए आवेदक की आयु 12 वर्ष से 45 के बीच होनी चाहिए। यह एक ऐसी पालिसी है जिसमे आप कुछ ही सालो में बड़ा अमाउंट जमा कर सकते हैं। जहा एक और इस प्लान मे 28 लाख तक की रकम जमा कर सकते है इसके अलावा आपको इस योजना में जोखिम कवरेज भी मिलता है।

इसे भी जरूर देखें: State Bank RD Scheme: सिर्फ 5 साल बाद मिलेंगे ₹4,96,932 रूपये इतने रूपये जमा करने पर

State Bank RD Scheme: सिर्फ 5 साल बाद मिलेंगे ₹4,96,932 रूपये इतने रूपये जमा करने पर

हर पांच साल में बढ़ेगा रिस्क कवर

एलआईसी के इस जीवन प्रगति प्लान में आपका रिस्क कवर हर पांच साल में बढ़ता जाता है। यानी आपको मिलने वाली रकम पांच साल में बढ़ जाती है। मृत्यु लाभ की बात करे तो इसमें, पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर बीमा राशि, साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस एक साथ दे दिया जाता है।

यह जीवन प्रगति पॉलिसी (LIC Jeevan Pragati Plan) की अवधि कम से कम 12 साल और अधिकतम अवधि 20 साल की होती है। अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो नजदीकी शाखा में जाकर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा ऑनलाइन की मदद से अप्लाई कर सकते है।

कैसे जमा कर सकते हैं 28 लाख का फंड? 

आप सोच रहे होंगे की किस प्रकार से LIC रोजाना 200 रूपए के निवेश पर 28 लाख का रिटर्न दे सकती है। तो अगर इस एलआईसी जीवन प्रगति प्लान के तहत जमा किए गए फंड के कैलकुलेशन को देखें तो कोई भी पॉलिसीधारक अगर 200 रुपये रोजाना का निवेश करता है। तो एक महीने में उसका निवेश 6,000 रूपए हो जाता है। और यही निवेश एक साल में 72,000 रुपये हो जाता है।

इसे भी जरूर देखें: SBI FD Offer: FD स्कीम में इतना पैसा जमा करने पर मिलेंगे ₹3,81,112 रुपये

SBI FD Offer: FD स्कीम में इतना पैसा जमा करने पर मिलेंगे ₹3,81,112 रुपये

अगर अपने 20 साल के लिए निवेश को लगातार जारी रखा है तो कुल 14,40,000 रुपये का निवेश होगा। सभी लाभों को मिलाकर यह रकम 28 लाख रुपये हो जाएगी। इस पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान आप तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर कर सकते हैं। इस पॉलिसी (LIC Jeevan Pragati Plan) की न्यूनतम बीमा राशि 1.5 लाख रुपये है और अधिकतम सीमा नहीं है।