BOB Special FD Scheme: सिर्फ इतना निवेश करने पर मिलेगा ₹2,14,688 का रिटर्न, इतने साल बाद

BOB Special FD Scheme: आज के समय में निवेश के लिए फिक्स्ड डिपाजिट सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। जिसमे एकमुश्त निवेश कर आप मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते है। देश की कई बैंक अपने ग्राहकों के लिए एफडी स्कीम की सुविधा देती है। प्राइवेट सेक्टर के सबसे खास बैंको में से बैंक ऑफ़ बड़ौदा का नाम भी आता है। हाल ही में Bank of Baroda ने एक नई स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की है।

BOB Special FD Scheme

हम बात कर रहे है BOB मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम (Monsoon Dhamaka Deposit Scheme) के बारे में। इसके अलावा बैंक ने अन्य एफडी अवधि पर मिलने वाली Interest Rates में भी बदलाव किया है। बैंक की और से चलाई जा रही यह स्कीम 15 जुलाई को शुरू की गयी थी। मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम (BOB Special FD Scheme) में निवेश करने पर आम FD की तुलना में अधिक ब्याज दर दी जाती है।

जाने क्या है मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम?

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने इन दिनों मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम नाम से दो नई डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। जिसमे सबसे पहले आप 399 दिनों की अवधि के लिए निवेश कर सकते है। इस निवेश पर आम नागरिको को 7.25 फीसदी ब्याज दर दी जाती है।

इसे भी जरूर देखें: State Bank RD Scheme: सिर्फ 5 साल बाद मिलेंगे ₹4,96,932 रूपये इतने रूपये जमा करने पर

State Bank RD Scheme: सिर्फ 5 साल बाद मिलेंगे ₹4,96,932 रूपये इतने रूपये जमा करने पर

वहीं इस जमा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज दर दी जाती है। इसके अलावा दूसरी स्कीम में आप 333 दिनों के लिए पैसे जमा कर सकते है। इस जमा पर आम नागरिको को की 7.15 फीसदी का Interest मिलेगा। और नागरिकों को 7.65 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है।

अन्य जमा अवधि पर मिल रहा है इतना ब्याज

अगर आप इस फिक्स्ड डिपाजिट स्कीम (BOB Special FD Scheme) में 7 दिन से 14 दिन के लिए पैसे जमा करते है तो इस पर 4.25 प्रतिशत ब्याज दर दी जा रही है। 181 दिनों से 210 दिनों की अवधि पर 5.75 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। इसके बाद 1 साल के लिए 6.85% ब्याज का लाभ मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल की जमा अवधि पर 7.15 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। और सबसे आखरी 5 साल से अधिक से 10 साल तक की जमा अवधि पर 6.50 प्रतिशत ब्याज दर दी जा रही है।

2 लाख के निवेश पर मिलेगा इतना रिटर्न

अगर आप भी इस Bank of Baroda स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करना चाहते है तो भारत का नागरिक होना जरूरी है। अगर आप इस स्कीम में 2 लाख का Invest करते है तो इस जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज दर दी जाएगी। ऐसे में कैलकुलेट करे तो 399 दिनों की मैच्योरिटी के बाद कुल ₹2,16,059 का रिटर्न मिलेगा। जिसमे से केवल ब्याज से आपकी ₹16,059 की इनकम होगी।

इसे भी जरूर देखें: SBI FD Offer: FD स्कीम में इतना पैसा जमा करने पर मिलेंगे ₹3,81,112 रुपये

SBI FD Offer: FD स्कीम में इतना पैसा जमा करने पर मिलेंगे ₹3,81,112 रुपये

इसी तरह अगर आप 333 दिनों के लिए 2 लाख रूपए निवेश करते है तो इस जमा पर 7.15 फीसदी ब्याज दर दी जाती है। ऐसे में कैलकुलेट करे तो मैच्योरिटी पर आपको कुल ₹2,14,688 का रिटर्न मिलेगा। ऐसे ही आपकी 2 साल के ब्याज से 14,688 रूपए की कमाई होगी। आप जितनी अधिक राशि का निवेश (BOB Special FD Scheme) करेंगे उतना ही अधिक रिटर्न मिलेगा।