Post Office RD Yojana: 3000 रूपए के निवेश पर मिलेगा 2,14,097 रुपए का रिटर्न

Post Office RD Yojana: पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में निवेश कर आप अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते है। जी हां अगर आप महीने के केवल 3,000 रूपए इस स्कीम में निवेश करते है तो 5 साल बाद अच्छा फंड जमा कर सकते है। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

Post Office RD Yojana

अगर आप पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपाजिट स्कीम में हर महीने 3,000 रूपए जमा करते है तो 5 साल बाद मैच्‍योरिटी पर कुल 2,14,097 रुपए जमा कर सकते है। यह राशि आपके काफी काम का सकती है, बुरे समय में लाभ ले सकती है।

जाने क्या है पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आपको आरडी खाता (Post Office RD Yojana) खुलवाना होगा, जिसमे आप 500 रुपये, 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10000 रुपये और 50000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते है। न्यूनतम आप 100 रूपए से खाता खुलवा सकते है, लेकिन एक बार में ही आपको तय करना होगा की कितने रूपए से खाता खुलवाना है इसके बाद आप इसे बदल नहीं सकते है।

इसे भी जरूर देखें: Post Office MSSC Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ 2 साल में मिलेंगे 2.32 लाख रुपए

Post Office MSSC Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ 2 साल में मिलेंगे 2.32 लाख रुपए

आवर्ती जमा के बारे में आप जानते तो होंगे की इसमें आपको हर महीने तय राशि जमा करनी होती है। और यह आपको 5 साल तक जमा करनी होती है, इसे आप बीच में बंद नही कर सकते है। हां लेकिन अगर आप इसे आगे बढ़ाना चाहते है तो आप और भी 5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं, ये आपके ऊपर निर्भर करेगा।

मिल रहा तगड़ा ब्याज

पोस्ट ऑफिस द्वारा फ़िलहाल में इस आवर्ती जमा योजना (Post Office RD Yojana) में को 6.70% ब्याज दर दी जा रही है। आपको यहाँ हम पूरा कैलकुलेशन करके बताने वाले है, कि कितनी जमा राशि पर कितना ब्याज मिलेगा।

3000 रूपए के निवेश पर मिलेगा इतना रिटर्न

जैसे की अगर आप RD खाते में 3000 रूपए से निवेश से निवेश शुरू करते है तो आपको 5 साल में 1,80,000 रूपए की जमा पर 6.70% ब्याज दर के हिसाब से 34,097 रुपए का ब्याज मिलेगा। और मूलधन सहित आपको मैच्‍योरिटी पर कुल 2,14,097 रुपए मिलेंगे।

इसे भी जरूर देखें: Post Office Fixed Deposit Scheme: 5 साल में ₹10,51,175 रुपये मिलेंगे जमा करने होंगे इतने रूपये बैंक खाते में

Post Office Fixed Deposit Scheme: 5 साल में ₹10,51,175 रुपये मिलेंगे जमा करने होंगे इतने रूपये बैंक खाते में

क्या 5 साल से पहले Post Office RD बंद किया जा सकता है

जैसे की अभी अपने ऊपर पढ़ा की पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपाजिट खाता (Post Office RD Scheme) 5 साल के लिए खुलवाना होता है। उससे पहले आप आरडी खाते से पैसा नहीं निकल सकते। लेकिन अगर किसी के साथ परेशानी आ जाये तो क्या वह 5 साल से पहले पैसे निकाल सकता है।

तो हा, आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 5 साल से पहले खाता बंद कर सकते है। लेकिन इसके भी कुछ नियम है जैसे की आप 3 साल के बाद ही आरडी स्कीम बंद कर सकते हैं इससे पहले नहीं बंद किया जा सकता।

Post Office RD Scheme

और अगर आप 5 साल से पहले खाता बंद करते है तो इसमें आपका ही नुकसान है, आपको 6.7% ब्याज नहीं दिया जाएगा। नियम के अनुसार आपको दिए जाने वाले ब्याज के कुछ कटौती की जाएगी, उसके बाद आपको ब्याज सहित राशि दे दी जाएगी।

आरडी खाता खुलवाने के कई लाभ

दिखावे की इस दुनिया में कोई भी पैसे को बचा नहीं पता है हर कोई सिर्फ खर्च करना जानता है। अगर आप भी यह सोच ले की आज से थोड़े थोड़े पैसे बचाना शुरू कर दू, तो भविष्य में आपको इन पैसो (Post Office RD) से काफी मदद मिलेगी।

ऐसी ही पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना है जिसमे आप खाता खुलवा कर अच्छा ब्याज प्राप्त कर सकते है। अमीर लोग भी ऐसे ही योजनाओ में निवेश कर अपने पैसे को सुरक्षित जगह निवेश कर रहे है।
यहाँ आपको बैंक से भी ज्यादा ब्याज मिलने वाला है, अगर आप भी आवर्ती जमा खाता खुलवाना चाहते है तो नजदीकी डाकघर में जाकर खाता खुलवा सकते है।