State Bank RD Scheme: सिर्फ 5 साल पैसा जमा पर मिलेंगे ₹3,54,957 रूपए

State Bank RD Scheme: सुरक्षित निवेश के मामले में आज भी लोग रेकरिंग डिपाजिट पर भरोसा करते है। और अगर आप भी अपना पैसा कही निवेश करना चाहते है और उसे बढ़ाना चाहते है तो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की आरडी स्कीम (State Bank RD Plan) में निवेश कर सकते है। यह एक ऐसा निवेश विकल्प है जिसमे हर महीने आपको कुछ तय राशि जमा करनी होगी। और फिर मैच्योरिटी के बाद ब्याज सहित पूरी रकम दी जाती है।

State Bank RD Scheme

State Bank of India एक सरकारी बैंक है, जिसे देश की सबसे सुरक्षित बेंको में से एक माना जाता है। जिसमे आप 6 महीने से लेकर 10 साल के लिए निवेश कर सकते है। अगर आप रेकरिंग डिपाजिट (State Bank RD Plan) में निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो आज का यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। यहाँ आपको RD खाते के बारे में पूरी जानकारी दी जाने वाली है।

100 रूपए से शुरू कर सकते है निवेश

SBI Bank की किसी भी ब्रांच में जाकर आप खाता खुलवा सकते है। खाता खुलवाने के बाद निवेश शुरू कर सकते है, रेकरिंग डिपाजिट में आप कम से कम 100 रूपए से निवेश शुरू कर सकते है।

इसे भी जरूर देखें: LIC Jeevan Pragati Plan: सालाना 72 हजार जमा करने पर मिलेंगे इतने साल बाद 28 लाख रुपये

LIC Jeevan Pragati Plan: सालाना 72 हजार जमा करने पर मिलेंगे इतने साल बाद 28 लाख रुपये

आप 100 रुपये के गुणक में कोई भी राशि जमा कर सकते हैं, जैसे 200 रुपये, 5000 रुपये, 1,00,000 रुपये इसके लिए अधिकतम निवेश (State Bank RD Plan) की कोई सीमा नहीं है। यानी, आप जितना चाहें उतनी राशि हर महीने की क़िस्त के रूप में आरडी में डिपाजिट कर सकते है।

किस समय अवधि के लिए कितना मिलेगा ब्याज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इतनी तगड़ी सुरक्षा के साथ आपको बैंक (State Bank RD Plan) से अच्छा रिटर्न दिया जा रहा है। अलग-अलग समय अवधि के लिए बैंक ब्याज दर भी अलग-अलग है। इसमें आम लोगों के अधिकतम ब्याज दर 6.80 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 7.50 फीसदी मिलने वाली है। वरिष्ठ नागरिको को आम नागरिको के मुकाबले 0.50% अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ दिया जाता है।

अगर आप 1 से लेकर 2 साल से कम की आरडी अकाउंट (State Bank RD Plan) खुलवाते है तो आपको 6.80% ब्याज दर दी जाएगी। इसके बाद 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की आरडी के लिए 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 3 साल से और 5 साल से कम की रेकरिंग डिपाजिट के लिए आपको 6.50 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। और अंत में अगर आप 5 साल के लिए पैसा जमा करते है तो 6.50% ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

इसे भी जरूर देखें: SBI FD Scheme: 5 साल बाद मिलेंगे ₹8,28,252 रूपये सिर्फ इतने रूपये जमा करने पर

SBI FD Scheme: 5 साल बाद मिलेंगे ₹8,28,252 रूपये सिर्फ इतने रूपये जमा करने पर

एकमुश्त मिलेगा अच्छा रिटर्न

अगर आप हर महीने अपने आरडी खाते में 5000 रूपए का निवेश करते है तो अच्छा फंड जमा कर सकते है। आइये जानते है इसे कैलकुलेशन की मदद से, एक महीने में 5000 रूपए का निवेश करते है तो एक साल में 60,000 रूपए जमा हो जाते है।

इसी तरह 5 साल में 3,00,000 रूपए जमा हो जाएंगे। इस जमा पर SBI की और से 6.50 फीसदी के लिहाज से ब्याज मिलेगा। ऐसे में आपको ब्याज से 5 साल में ₹54,957 की कमाई होगी। और कुल आपको 3,54,957 रूपए की राशि प्राप्त होगी।

साथ ही मिलेंगे कई लाभ

भारतीय स्टेट बैंक की और से चलाई जा रही इस आरडी स्कीम में आप निवेश कर अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते है। इस स्कीम में निवेशकों को कई लाभ दिए लाभ दिए जाते है।

सबसे पहले तो आप खाते (State Bank RD Plan) के लिए नॉमिनी चुन सकते है और इसे आसानी से ट्रांसफर कर सकते है। और अगर रेकरिंग डिपाजिट के बीच में किसी प्रकार से पैसो की जरुरत पड़ती है तो कुल जमा राशि के 90% लोन ले सकते है। इसके अतिरिक्त आप समय से पहले खाता भी बंद कर सकते है।